BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में जिला भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करने जा रही है। इस संबंध में मोर आवास मोर अधिकार के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक हुई। गौरतलब हो कि मोर आवास मोर अधिकार बहुत बड़ा मुद्दा है, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसानों का हक मार कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा विपक्षी दल के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर से विरोध प्रकट करते हुए विधानसभा, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करेगी और 20 जनवरी को कोरिया में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि जनवरी में 2023 को कोरिया में आयोजित आंदोलन में अधिक अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब मजदूर बेसहारा लोगो को आवास आवंटन की दिशा में कोई काम नही किया। उनके ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस सिंहदेव ने क्षुब्ध होकर लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पाने के कारण इस विभाग से छुट्टी पाली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जबान हमेशा फिसलती रहती है सुबह कुछ दोपहर कुछ और शाम में कुछ और बोलते है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री गरीबो को आवास आवंटित नहीं कर सकते ऐसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में अपना आर्थिक माडल का ढोल पीटते रहते है। हमे ऐसा माडल नहीं चाहिए जहॉ गरीबो का भला नहीं होता हो
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी पार्टी है और वह गरीबों किसानों और मजदूरों के हक में एक विपक्षी दल के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पंचायत, विधानसभा, जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर अभियान चला रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि सभी कच्चे मकान पक्के काम में बदल जाय और आवासहीनों को सिर ढंकने आवास मिल जाय हमें उनके सपनों को पूरा करना है।
भाजपा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता तथा पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से मोर आवास मोर अधिकार के तहत प्रधानमंत्री आवास के विषय में एवं संगठनात्मक स्थितियों पर आवश्यक्ता अनुसार संगठन को गतिशिलता देने पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी कोरिया के जिलाध्यक्ष ने बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के आवास के अधिकार को कुचलने का कार्य कर रही है, जिसके विरोध में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गॉव-गॉव तक जाकर जनता के आवास के अधिकार हेतु आवाज उठायेगा । इसके लिए जिला- कोरिया के समस्त मण्डलों में प्रभारी एवं सहप्रभारी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा चुकी है जो 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक समस्त मण्डलों की बैठक लेंगे।
इसके पश्चात् 6 दिसम्बर से 20 दिसम्बर के मध्य सभी पंचायतों में मोर आवास मोर अधिकार के तहत बैठक आयोजित की जायेगी, तथा ग्राम पंचायत वार आंदोलन किया जाएगा इसके आलावा आवास योजना से स्वीकृत अधूरे मकान व प्रतिक्षा सूची के हित गा्रहियों के लिए कांग्रेस सरकार से राशी आबंटन की मांग कि जाएगी। उन्होनें बताया की विधानसभा स्तर पर बड़ी पदयात्रा निकालकर भूपेश सरकार को चेतावनी दी जाएगी उन्होंने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए नए लोगों के भाजपा प्रवेश की रणनिति पर काम करने की बात कही।
पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने बूथ ईकाइ की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करने एवं इस भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेकने हेतु कार्यकर्ताओं मंे जोश भरा।
उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ,लक्ष्मण राजवाड़े, जिला मन्त्री पंकज गुप्ता,जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, अवध विहारी जायसवाल, न.पा. अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़़े, सौभाग्यवती सिंह, सुनीता कुर्रे, धर्मवती राजवाड़े, शिल्पा गुप्ता, चुन्नी पैकरा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, अनिल साहू, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, ईश्वर राजवाड़े, गोपाल राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, कपिल जायसवाल, राजेन्द्र चक्रधारी, महामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान, अरुण जायसवाल, संदीप साहू, विमलचंद चेरवा एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन
विदित हो कि प्रदेश की सभी 11664 ग्राम पंचायतों में मोर आवास मोर अधिकार के तहत आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर भी 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक पदयात्रा एवं घेराव के माध्यम से आंदोलन किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर भी 10 जनवरी को सैकड़ों हितग्राहियों के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है। जो आवास पूर्व में बन चुके हैं, परंतु हितग्राहियों को पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह के अप्राप्त हितग्राही और अपूर्ण हितग्राही इनकी सूची बनाकर मंडल स्तर पर ऐसे लोगों को बैठक में आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
as


+ There are no comments
Add yours