पूर्व जिपं सदस्य ने ओड़गी में किया मतदान प्रचंड मतों से होगी जीत-देवेन्द्र तिवारी

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने बैकुंठपुर के ओड़गी मतदान केंद्र में सुबह मतदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकृपाल साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत के उपचुनाव में प्रत्याशी वंदना विजय राजवाड़े प्रचंड मतों से विजयी होंगी।
पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने लंबे समय से जनता की सेवा की है। उन्होंने निश्छल भाव से बैकुंठपुर के विकास में अपना योगदान दिया है। स्व. विजय राजवाड़े की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना राजवाड़े के पक्ष में पूरी जनता एकजुट है। जनता का आशीर्वाद श्रीमती वंदना को मिल रहा है। इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की प्रचंड बहुमत से जीत हो रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम से संगठन की टीम बूथों पर तैयार की है।उसका भी लाभ इस चुनाव में उम्मीदवार को मिलेगा। पूर्व जिपं सदस्य श्री तिवारी ने प्रत्याशी वंदना राजवाड़े एवं सभी कार्यकर्ताओं को अग्रिम शुभकामनाएं भेंट किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours