हमर अस्पताल तुंहर द्धार. विधायक मनेंद्रगढ़ की सौगात से विकास की बह रही बयार.

Estimated read time 1 min read

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के ग्रामीण और शहरी अंचलो में चार हमर अस्पताल की प्रशासनिक स्वीकृति

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

विधायक डॉ विनय जायसवाल के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कॉलरी, साजापहाड़ एवं नगर पंचायत झगड़ाखांड में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हमर अस्पताल की मिली बड़ी सौगात। विधायक डॉ. जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए विधानसभा वासियों की इस बड़ी सौगात के लिए बधाई और अपनी शुभ कामनाये दी है ।

श्री जायसवाल ने विधानसभा वासियों कहा कि हमर अस्पताल योजना के तहत झगड़ाखांड, कोरिया कॉलरी चिरमिरी एवं साजा पहाड़ के ग्रामीण अंचल में सर्वसुविधायुक्त आधुनिक अस्पताल विकसित किया जाएगा इन अस्पतालों में क्षेत्रवासियों को ओपीडी,आंख दांत के इलाज एक्सरे तथा आधुनिक लैब में खून जांच जैसी अनेकों चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा एवं आसपास के नागरिकों को प्राथमिक इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा ।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 10 जनवरी 2023 दिन मंगलवार स्थान स्कूल ग्राउंड हल्दीबाड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विधायक डॉ विनय जयसवाल जी के निर्देशन पर जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है जिसमें कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं निशुल्क दवा वितरण और रक्त जांच भी कराई जाएगी आप सभी अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours