BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
कोरिया में रिक्त 10 पदों पर चुनाव सोमवार 9 जनवरी को मतदान होगा। जिसमें 1 जिला पंचायत सदस्य, 3 सरपंच और 6 पंच पद शामिल हैं। मतदान 9 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और तुरंत बाद 9 जनवरी को मतगणना होगी। आवश्यकता पडऩे पर तहसील-खण्ड मुख्यालय में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे से गिनती की जाएगी। वहीं सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी को पंच, सरपंच के मामले के खण्ड मुख्यालय में सुबह 9 बजे एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय में सुबह 9 बजे की जाएगी। विदित हो कि बैकुन्ठपुर के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 अनारण मुक्त है। निर्वाचन के लिए 85 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के निर्वाचन क्षेत्र के 30 पंचायत में 85 मतदान केंद्र बनाए गए हे जिस पर क्षेत्र के 36500 मतदाता भाग लेंगे। गैर दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में वोटिंग मतपत्र के जरिए कराई जाएगी। सुचारू चुनाव के लिए चुनावी क्षेत्रों में वोटिंग के दिन अवकास रहेगा।
सामग्री के साथ मतदान दल रवाना….87 मतदान केंद्रों में होगा मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 हेतु मतदान कल 9 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 6 पद के निर्वाचन हेतु कुल 87 मतदान केंद्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इन मतदान केंद्रों में 53 सामान्य, 21 केंद्र संवेदनशील तथा 13 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में 9 जनवरी मतदान दिवस से पूर्व 8 जनवरी रविवार को पर मतदान दलों को मतपेटी, मतपत्र सहित आवश्यक सामग्री का सामग्री वितरण प्रभारियों के काउंटर के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवानों को भी ज़रूरी एहतियात के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त तैयारियों के बाद मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लक्ष्य के साथ रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन हेतु कुल 99 मतदान दल बनाए गए हैं प्रत्येक में 4 मतदान अधिकारी शामिल है तथा 10 दल रिज़र्व रखे गए हैं। इसी प्रकार निर्विघ्न, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु कुल 345 जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन रक्षक तथा कोटवार की ड्यूटी लगायी गयी है।
as


+ There are no comments
Add yours