BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
जिले में रविवार को अहले सुबह से ही ठंड में एक बार फिर गिरावट आयी है। शीतलहरी बढ़ने से बुजुर्गों को छोड़ दे तो युवा वर्ग भी अलाव से चिपके नजर आने लगे हैं। इस बीच मौसम बदलने से कनकनी में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक सप्ताह का हाल यह देखा जा रहा है कि प्रतिदिन 1 से 2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। लोगों के दिनचर्या में परिवर्तन आ गया है। जहां सुबह देर से लोग दैनिक कार्यों में जुट रहे हैं। वहीं शाम होते ही सड़कों पर जल्द सन्नाटा पसर जा रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड से लोग प्रभावित है। आगे न्यूनतम तापमान ओर गिरने का डर व पहाड़ी क्षेत्रों से चलने वाली पछुआ हवा से सुबह शाम कनकनी में भी और बढ़ोतरी होने के बात कही गई है। ठंड में से 2 डिग्री तक गिरावट होने की आशंका जतायी गई है।
नगर पालिका ने जलवाया अलाव
बढ़ती ठंड को देखते हुए नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्रांतर्गत चिन्हाकित सार्वजनिक स्थलों (नया बस स्टैंड,घड़ी चौक,जिला अस्पताल, रैन बसेरा, हाई स्कूल ग्राउंड) सहित आवश्यकता अनुसार स्थलों पर शासन व कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार 8 दिसम्बर से लगातार शाम में अलाव जलवाया जा रहा है जिससे राहगीरों और शहरवासियों को ठंड से राहत मिल सके।
as


+ There are no comments
Add yours