BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
स्थानीय गुरूद्वारा में 6 जनवरी को अखंड पाठ प्रारंभ हुआ, इसमें श्रद्धालु शामिल रहे इस संबंध में गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा के प्रधान ने जानकारी दी कि गुरूद्वारा साहिब की नवीन भवन का निर्माण कराया गया है, इसके अवसर पर साहिबे कमाल श्री गुरू गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस संबंध में करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों नवीन गुरुद्वारे का निर्माण कराया गया है जिसमें जिसके उपलक्ष में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। अखंड पाठ कीर्तन का आयोजन 6 जनवरी शुक्रवार की सुबह 10 बजे से 8 जनवरी रविवार की सुबह 10 बजे तक किया गया । इस दौरान कीर्तन दरबार लगाया गया एवं कीर्तन समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया । आयोजन कर्ताओं में मुख्य तौर पर सरदार बलजीत सिंह राजेश शुक्ला तजेंद्र सिंह राजेंद्र पाल सिंह अजीत सिंह बलदेव सिंह साहेब सिंह करणवीर सिंह बलविंदर सिंह करण सिंह हनी आस्तिक शुक्ला हरदीप सिंह एवं कीर्तन करने वाले गुरमीत सिंह प्रमुख तौर पर रहे।
as



+ There are no comments
Add yours