शिवप्रसाद नगर समिति लोग गडबडी की जॉच की ऑच कोरिया-एमसीबी जिले तक

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर सहकारी समिति में लोन गड़बड़ी मामला सामने आने के बाद इसकी आंच कोरिया और एमसीबी जिले में भी महसूस की जा रही है । कोरिया एवं एमसीबी जिले के कुछ सहकारी समितियों के नाम भी इस मामले में सामने आ रहे हैं और जिन पर कार्रवाई की गई है उन समिति प्रबंधकों एवं कर्मचारियों के लगातार मीडिया में आ रहे हैं बयान ने दोनो जिले में सहकारी समितियों एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों बल्ड प्रेसर बडा रखा है । बताया जा रहा है कि कई समिति प्रबंधकों एवं शाखा प्रबंधकों के दिल की धड़कन शिवप्रसाद नगर के मामला सामने आने के बाद तेज हो गई है। लगातार यह खबरें आ रहे हैं कि दोनों जिले के 3 सहकारी समितियों में इसी तरीके के करोड़ों के घोटाले किए गए हैं और वहां के बर्खास्त समितियों के कर्मचारियों एवं प्रबंधको के लगातार मीडिया में बयान आने के बाद अब जिला सहकारी बैंक प्रबंधन पर भी उंगलियां उठनी खड़ी हो गई है और इस संबंध में इन के मुख्य अधिकारी एवं सहकारी बैंक सीईओ को जल्द ही इस मामले में दखल देकर इसकी गहनता से जांच करा कर आनी चाहिए । लगातार केंद्र के पैसे का दुरुपयोग का मामला सामने आ रहा है बेहतर होगा जिस तरीके का धान खरीदी में विभाग के द्वारा कढ़ाई दिखाया जा रही है उसी तरह से ऐसे ही फर्जी लोन मामले की जांच करा कर दूध का दूध और पानी का पानी कर देना चाहिए । यदि मामले में कोई गड़बड़ी है तो वह भी सामने आना चाहिए और नहीं है तो भी इस तरीके के बदनामियों का सिलसिला बंद होना चाहिए । अब यह देखना होगा कि लगातार बहुचर्चित घोटाले या गड़बड़ी के बाद कोरिया एवं एमसीबी जिले में भी कार्रवाई होती है या फिर सारा मामला पूर्व की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

बीना बैंक की संलित्ता कैसे मिली लोन

बताया जा रहा है कि शिवप्रसाद नगर सहकारी समिति से उठ रही जांच की आंच में दोनों जिलों के तीन ही नहीं कई समिति प्रबंधक एवं संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधको तक इस गैर जिम्मेदार तरीके से दिए गए पशुपालन ऋण घोटाले में शामिल हो सकते हैं और यही बात जानकार भी कर रहे हैं कि इस मामले में सिर्फ समिति प्रबंधक ही नहीं बल्कि बैंक की संलिप्तता के बिना ही पूरे मामले को अंजाम नहीं दिया जा सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours