BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर विधानसभा अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र के निधन के उपरांत हुए उपचुनाव ने आगामी विधानसभा में आने वाले नतीजों की ओर इशारा कर दिया है। अपेक्षा के अनुरूप ही नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक जीत के अंतर से भाजपा समर्थित भैयालाल राजवाड़े की बहू वंदना राजवाड़े ने गोंडवाना गणतंत्र समर्थित पार्टी के उम्मीदवार को 11470 हराना आगामी विधानसभा के परिणामों की ओर इशारा करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान बीती शाम जीत के बाद पूरे भाजपा में जश्न का माहौल रहा जहां ढोल नगाड़े एवं बम पटाखों से भाजपा एवं पूर्वमंत्री भैयालाल के लिए नारों की गूंज देर रात तक बैकुन्ठपुर के घड़ी चौक से सरडी तक गूंजती रही। वहीं पर दूसरी ओर जनता का मूड भी चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि वह किस ओर है। जिला पंचायत चुनाव में आए परिणामों का विश्लेषण के दौरान यह देखा गया कि पचासी मतदान केंद्रों में से 24 मतदान केंद्र ऐसे रहे जिसमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कोे 10 से कम वोट प्राप्त हुए । वहीं पर पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े के गृह ग्राम सरडी में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ । जबकि इनको सबसे अधिक मत सलबा मतदान केंद्र में प्राप्त हुआ जहां उन्हें 310 वोट मिले । इस तरह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 4086 मत प्राप्त हुए जबकि सबसे अधिक वोट इनको सलबा में मिला। दूसरी ओर गोंडवाना की बात करें तो 16 मतदान केंद्रों में उनका खाता भी नहीं खुला जबकि 11 पोलिंग केन्द्रो पर उन्हें 10 से कम मत प्राप्त हुए । दूसरी ओर भाजपा की बात करें तो सभी 85 मतदान केंद्रों में 68 मतदान केंद्र ऐसे रहे जहां उन्हें 100 से अधिक मत प्राप्त हुए । जबकि बीजेपी को सबसे अधिक मत 443 उमझर में प्राप्त हुआ । मतदान केन्द्र खरवत में 423 व 393 मत प्राप्त हुए । भाजपा समर्थित पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की बहू वंदना राजवाड़े को 16016 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गोंडवाना गणतंत्र समर्थित सुखनंदन मिंज को 4546 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार वंदना राजवाड़े ने 11470 मतों से विजय प्राप्त की । वहीं पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की बात करें तो कांग्रेसी जिला पंचायत चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे संजय टोप्पो को 4086 मत प्राप्त हुए । चुनाव में मतदान का प्रतिशत लगभग 70 रहा । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में कुल मतदाताओं की संख्या 36500 जबकि 25500 के लगभग मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
जीत पर बोले भैयालाल
इस प्रचंड भैयालाल राजवाडे ने कहा कि आज उत्साह का दिन, उत्सव का दिन है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जीत बहुत बड़ी बात है। बीजेपी ने इतिहास रचा है भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था उन्होंने अपना वादा निभाया है। इन कार्यकर्ताओं ने चौबीसों घंटे काम किया और सभी राज्यों में लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे। श्री राजवाडे बोले कार्यकर्ताओं ने बेहद कड़ी मेहनत की है कार्यकर्ताओं ने अपना वादा निभाया है। हम जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे।
कांग्रेस की राजनीति से सतर्क रहने की जरुरत
भैयालाल राजवाडे ने कहा कि मैं आज भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में भाजपा की और प्रदेश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे। उन्होने ये भी कहा कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस की राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को भाजपा का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा। आने वाले 5 सालों में भाजपा का हर कार्यकर्ता वहां इस दायित्व को जोर शोर से निभाने वाले है, ये विश्वास मैं आज सभी को देना चाहता हूं।
मनोबल और समर्पण को लेकर आगे जाना है
जिला पंचायत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद भैयालाल राजवाडे ने कहा, अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अभिभूत हूं। और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि यह गति और तेजी से चलती रहे। मैं क्षेत्र की जन शक्ति को नमन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने सभी मेहनती बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी आभार जताया। उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। हमें बस यही मनोबल और समर्पण को लेकर विधानसभा चुनाव में जाना है।
as



+ There are no comments
Add yours