पूर्व मंत्री की सेवा भावना, समर्पण व लोकप्रियता ने दिलाई प्रचंड बहुमत-देवेन्द्र तिवारी

Estimated read time 1 min read


कांग्रेसी कुशासन के खिलाफ जीत, भैयालाल जननायक हैं

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के प्रचंड मतों से हुए जीत को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि विगत लंबे समय से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने आम जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने साधारण जीवन जीते हुए लोगों की खुशहाली और विकास के लिए कार्य किया है। उनके समाज के प्रति समर्पण भाव के समर्थन में आम जनता उमड़कर मतदान की है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आज पूरे उत्साह के साथ वंदना विजय राजवाड़े के जीत के लिए परिश्रम करता हुआ दिखा है। स्व.विजय राजवाड़े के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि आम जन पूर्व मंत्री श्री राजवाड़े की कमी को महसूस कर रहे है। वर्तमान विधायक की जनता से बनी दूरी और कांग्रेस द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार, अनियमितता तथा निरंकुशता के खिलाफ जनता एकजुट है।आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े और जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त की गई जीत के लिए समस्त जनता जनार्दन का अभिनंदन है। श्री तिवारी ने विजयी उम्मीदवार श्रीमती वंदना राजवाड़े को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours