BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के फोलोअप में छत्तीसढ कांग्रेस अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान प्रदेशभर में 26 जनवरी से शुरू होगा। सभी कांग्रेसियों को दूर-दराज के गांव-गलियो तक पहुंचकर सभी को इस अभियान से जोड़ना होगा। यह तय किया गया है कि जो नेता हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में अपनी मजबूत परफोर्मेंस प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे, उनकी परफोर्मेंस के आधार पर एआईसीसी भी उन पर कार्रवाई भी कर सकती है।
नजीर अजहर ने कहा कि हर ब्लाक में 10 किलोमीटर की यात्रा होगी। कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के दोनो जिला, शहर, नगर और ब्लाक मुख्यालयों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला और ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों (सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआइ) शामिल होंगे। बैकुन्ठपुर राजीव भवन में सुबह नौ बजे कांग्रेसजनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करेेंगे।
दोनो जिलो के लिए सौपी गई जिम्मेदारी
कोरिया कांग्रेस के अध्यक्ष नजीर अजहर ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कोरिया और एमसीबी जिले के लिए 10 प्रभारीयो की सूची जारी कर दी है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए पार्टी ने बैकुंठपुर शहर के लिए विक्रांत सिंह बैकुंठपुर ग्रामीण हेमसागर यादव शिवपुर-चरचा गणेश राजवाड़े मनेंद्रगढ़ शहर बलदेव दास मनेंद्रगढ़ ग्रामीण रफीक मेमन कोटाडोल अंकुर सिंह भरतपुर अवधेश सिंह चिरमिरी अशोक श्रीवास्तव खंडगवा ओम प्रकाश गुप्ता एवं सोनहत के प्रभारी के तौर पर शैलेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पर वर्तमान में कोरिया व एमसीबी के प्रभारी के तौर नजीर अजहर ही कामकाज देखेंगे।
अभियान में जुड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाएं-गुलाब कमरो
भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि जो नेता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अपनी मजबूत परफोर्मेंस प्रदर्शित करेंगे। सभी कांग्रेसियों को मजबूत सिपाही की तरह इस अभियान में जुड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा। अभियान के लिए कांग्रेस प्रभारियो के द्धारा पूरे अभियान की गहनता से मॉनिटरिंग की जाएगी।
प्रदेश में सरकार विरोधी कोई लहर नहीं – नजीर अजहर
कोरिया कां्रगेस के जिलाध्यक्ष हाजी नजीर अजहर ने कहा है कि राहुल गांधी की यात्रा में उमड़े जनसैलाब से लोगों ने कांग्रेस में अपनी विश्वसनीयता दिखाई है। सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ मंत्रियों के कामकाज की विभागवार परफोर्मेंस की समीक्षा की जाएगी। उन्होनेे कहा है की कमजोर परफोर्मेंस वाले विभागों के कामकाज में सुधार के लिए सख्ती से प्रयास किए जाएंगे।
सबकी जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी-विनय जायसवाल
मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की यात्रा में मिल रहे जनसमर्थन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होने कहा है कि हमारे जिले में संगठन की नियुक्ति संबंधी सभी जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी जाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विधायकों और स्थानीय नेताओं को आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।
as




+ There are no comments
Add yours