कार्डियल हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, छात्रों के लिए कई प्रतियोगिता भी आयोजित की

Estimated read time 1 min read

छात्रो ने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य की दी प्रस्तुति

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

कार्डियल पब्लिक हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बैकुन्ठपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नविता शिवहरे रही। अतिथियों का पुश्प-गुच्छों से भव्य स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना और नृत्य किया गया। संस्था के संस्थापक सुरेश साहू ने अतिथियो का स्वागत किया। इस दौरान संस्था के द्धारा संबधित कार्यप्रणाली का वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाया। इसमें पूरे साल में स्कूल की गतिविधियों जिसमें खेल सहित सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिए इस संबंध में जानकारी दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित छात्रों और स्कूल प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा की इसी तरह बच्चों को प्रोत्साहन मिलते रहने से इन्हें आगे की ओर बढ़ने की ललक बढ़ती है। साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सहित अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का मौका दिया जाता है। इससे छात्रों को आगे चल कर इसका फायदा मिलेगा।


गौरतलब हो कि 26 जनवरी से शुरु हुए कार्यक्रम मंे पहले सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। 27 जनवरी को विभिन्न खेलो का आयोजन छोटे बच्चे के लिए किया गया । जिसमें शतरंज, बेडमिंटन, खोखो और रस्सी दौड जिसमें 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस एवं जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया। वही पर शनिवार को वार्शिक उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में छोटे बच्चे ने मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्रो को पुरुश्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथि नवीता शिवहरे नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर, वंदना राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य, सौभाग्यवती जनपद अध्यक्ष, आशा महेश साहू जनपद उपाध्यक्ष, शिल्पा गुप्ता पार्षद सहित संस्था की ओर से सुरेश साहू स्कूल संस्थापक, अरविंद यादव स्कूल प्रिंसपल व अन्य शिक्षकगण़, छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours