BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
केंद्रीय आम बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताते हुए प्रदेश को कुछ भी नही देने की बात कही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर का कहना है कि यह बजट भी पुरानी बोतल में नई शराब जैसा एवं आगामी महिनो में होने वाले चुनावो को देखते हुए है। किसानों को लेकर भी जो घोषणाएं की गई, वह झूठी हैं। वहीं टैक्स स्लैब को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि यह बजट देष को मजबूत करने वाला बजट है। इसमें सभी के कल्याण के लिए प्रावधान है। यह सबको राहत देने वाला बजट है ओर इससे देश मतबूत हुआ है।
भाजपाईयो ने सराहा
पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे का कहना है कि बजट काफी उम्मीदों भरा है बजट का सर्वाधिक लाभ भारत के छोटे किसानों के नसीब में है। अब इस ‘सुपर फूड’ को ‘श्री अन्न’ के नाम से एक नई पहचान दी गई है ‘श्री अन्न’ से हमारे छोटे किसानों और किसानी करने वाले आदिवासी भाई-बहनों को आर्थिक सबल मिलेगा।
युवा नेता व भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400 फिसद से ज्यादा की वृद्धि की गई है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी को आय के नए अवसर पैदा करेगा।
भाजपा नेता बसंत राय ने कहा कि टैक्स स्लैब कम और आसान किया है। मिडिल क्लास भी भारत के लिए बड़ी शक्ति है, जिसे राहत दी गई हे। किसानों के लिए महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया गया है।
युवा भाजपा नेता प्रखर गुप्ता ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक में रहने वाली हमारी महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं, उन्हें अब और ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना भी इस बजट में शुरू की जा रही है।
भाजपा नेता सुभाष साहू ने कहा कि यह बजट सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बनाएगा। नए प्राइमरी कॉपरेटिव्स बनाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान इस बजट में किया गया है।
भाजपा नेता सुवैज अहमद ने कहा कि परंपरागत रूप से अपने हाथों से देश के लिए मेहनत करने वाले ‘विश्वकर्मा’ इस देश के निर्माता हैं। पहली बार ‘विश्वकर्मा’ के प्रशिक्षण और सहायता से संबंधित योजना बजट में लाई गई है।
भाजपा नेता अनिल कुमार साहू ने कहा कि गांव, गरीब, किसान सभी वर्गों का सपना पूरा होगा। विकसिति भारत के विराट संकल्प को पूरा करेगा। महिलाओं के लिए विशेष बचत योजना शुरू की गई है। सरकार ने जनहित में कई कदम उठाए हैं।
भाजपा नेता राकेश शर्मा का कहना है कि पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है। इसके अंदर अगले 25 सालों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े उसकी नींव रखी गई है।
भाजपा नेता भानूपाल ने कहा कि मुझे लगता है अमृतकाल में ये भाजपा का रोडमैप है, हम दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को 10वें से 5वें स्थान पर ले आए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
कांग्रेसियो ने लिया आडे हाथ
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि 2014 में केंद्र की बीजेपी सरकार ने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गई।
सरगुजा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि भाजपा संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाई है इससे कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें करने वाला एवं ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है।
मनेन्द्रगढ विधायक डॉ. विनय जयसवाल ने कहा कि बजट में कुछ चीजें अच्छी थी मैं इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहूंगा, लेकिन अभी भी कई सवाल उठते हैं। बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था सरकार मजदूरों के लिए क्या करने जा रही है? बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश की अर्थव्यवस्था के ‘ध्वस्त होने’ के लिए जिम्मेदार है प्रधानमंत्री मोदी । पहली बार चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था जो कभी दुनिया में सबसे अच्छा कर रही थी, वो अब ध्वस्त हो चुकी है।
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ने कहा बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है। टैक्स में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत है। लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है।
कांग्रेसी नेता व शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमूनि यादव कर कहा कि देश में पहले की तरह पिछले 9 वर्षों में भी केंद्र सरकार के बजट आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, लेकिन वे सब बेमानी हो गए जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद।
कांग्रेसी नेता व बैकुन्ठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि इस वर्ष का बजट भी कोई ज्यादा अलग नहीं। पिछले साल की कमियां कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की फिर से झड़ी लगा देती है, जबकि जमीनी हकीकत में 100 करोड़ से अधिक जनता का जीवन वैसे ही दाव पर लगा रहता है जैसे पहले था। लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं, लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?
कांग्रेसी नेता गणेश राजवाडे ने कहा न किसान, न जवान, न नौजवान। बजट में किसी के लिए नहीं कोई प्रावधान। अमृत काल में अमृत के लिए तरस रहा है आम इंसान। पूंजीपतियों की लूट हुई आसान। किसान का आय कैसे ज्यादा किया जाये इस बजट में कुछ नहीं है। चुनाव को देखकर यह बजट बनाया गया है।
कांग्रेसी नेता व ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के बजट जुमला है राज्य के चुनाव को देखकर यह बजट पेश किया गया है जुमला बजट है महंगाई को रोकने के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं हैं। सरकारी भर्ती के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।
पीसीसी सदस्य व कददावर कांग्रेसी नेता योगेश शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय बजट को ‘जनविरोधी’ करार दिया उन्होने कहा कि इसमें गरीबों का ध्यान नहीं रखा गया। एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी। गरीब के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। किसान का आय कैसे ज्यादा किया जाये इस बजट में कुछ नहीं है। चुनाव को देखकर यह बजट बनाया गया है।
कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदाति तिवारी ने कहा कियह केंद्रीय बजट भविष्यवादी नहीं है पूरी तरह से अवसरवादी, जनविरोधी और गरीब विरोधी है यह केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा। यह बजट देश की बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने में मदद नहीं करेगा। इसे 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। गरीब के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।





















+ There are no comments
Add yours