BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
सरगुजा संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग ने संभाग के जिलों में गैर आदिवासी पुरुष द्वारा आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर जमीन खरीदने के मामले को गंभीरता से लिया है। कमिश्नर डॉ अलंग ने इस मामले की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु उपायुक्त राजस्व नीलम टोप्पो को निर्देशित किया है।
कमिश्नर के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व द्वारा ऐसे मामलों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कार्यवाही की समीक्षा करते हुए मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने संबंधी परिपत्र जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि संभाग के जिलों में गैर आदिवासी पुरुष द्वारा आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनके नाम पर जमीन खरीदने संबंधी खबर मीडिया में भी प्रकाशित हुआ था । संभागायुक्त ने उक्त खबर का भी संज्ञान लेकर मामले की जांच एव निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours