BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
सहायक शिक्षक संघ वेतन विसंगति की मांग को लेकर दस सालों से संघर्ष कर रहे हैं,लेकिन अभी तक शासन की ओर से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। अब सहायक शिक्षकों ने सहायक शिक्षक संगठन और समग्र शिक्षक संगठन के बैनर तले अनिश्चित कालीन आंदोलन कर रहे हैं। इसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। शिक्षकों कहना है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी घोंषणा पत्र में वेतन विसंगति दूर करने की बात कही थी, लेकिन सरकार बने चार साल हो गए अभी तक घोंषणा पूरी नहीं की गई है।
इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश हैं। स्कूल बंद होने के कारण पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित है। 16 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री ने सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर एक कमेटी गठित की थी। उसका तीन माह में रिपोर्ट सौंपने को कहा था। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। सहायक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया को पहले ही अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाने की सूचना दे दी थी।
छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन /समग्र शिक्षक फेडरेशन की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग हेतु आंदोलन का प्रथम दिवस बैकुंठपुर के प्रेमाबाग़ प्रांगण मे शिक्षक साथियों द्वारा पुरे उत्साह व ऊर्जा के साथ प्रारम्भ किया । कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रगान से किया गया । वहीं मंच का संचालन मो नय्यर अंसारी ने किया। जिला अध्यक्ष विश्वास भगत ने कहा कि शासन के उपेक्षापूर्ण रवैया के कारण आज शिक्षकों को अपनी मांग पूर्ण कराने एवं अपने हक व अधिकार के लिए सड़क पर उतर कर हड़ताल करना पड़ रहा है।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा कि गणना न करने पर आज प्रत्येक शिक्षक को प्रति माह 10 से 15 हजार रूपये का नुकसान हो रहा है आज यदि शासन प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करती तो शिक्षकों को दो दो कर्माेन्नत का लाभ मिलता और वेतन विसंगति दूर होती । किन्तु आज विडंबना है कि सविलियन पश्चात 2018 के पूर्व की 20 वर्ष की सेवा को शून्य कर दिया गया है। हमारे शिक्षक 1998 से कार्यरत है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विस्वास भगत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिला अध्यक्ष सकुंतला चक्रवर्ती, जिला सचिव वीणा सिंह,महासचिव नयर अंसारी,कोषाध्यक्ष आंगनबाड़ी कल्पना दुबे, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता रजवाड़े,संरक्षक राजेंद्र सिंह दद्दा व शंकर सुमन मिश्रा,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश शर्मा ,जिला सचिव रवि पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामदेव, कांति शर्मा,विश्वकर्मा,ब्लाक अध्यक्ष शेख सलमान, सह सचिव दीपक तिर्की,जिला संयोजक संजय सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रंजीत, सोनहत ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा देवांगन,सिंह,बेचन सिंह, भगवान सिंह, जितेंद्र साहू, कमलेश मारिक, शशि भूषण पाण्डेय,पुष्पराज सिंह, सीताराम रजवाड़े,कुलदीप सिंह समेत समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours