BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
अडानी बनाम हिंडनबर्ग विवाद को लेकर कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। कोरिया मुख्यालय बैकुन्ठपुर में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालयों और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखाओं के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया । इस दौरान एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के बड़े नेताओ हिस्सा लिया। कांग्रेस का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे एसबीआई और एलआईसी में अडानी समूह के निवेश का मध्यम वर्ग की बचत पर बड़ा प्रभाव पड़ा है।
कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा था कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पार्टी जांच चाहती है। अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट 24 जनवरी को सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि अडानी समूह के पास कमजोर व्यापारिक बुनियादी सिद्धांत थे, और वह स्टॉक हेरफेर और लेखांकन धोखाधड़ी में शामिल था।
इस दौरान संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की जनता पूरी तरह से दुखी हो चुकी है। केंद्र सरकार कुछ लोगों के हाथों की कुंजी बन कर रह गई है। वह लोग देश की जनता का पैसा हड़प कर रहे हैं। इसके पीछे केंद्र सरकार की उन्हें पूरी शह है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सड़कों पर उतरकर धरने देगी और जांच की मांग करेगी। उन्होने ने कहा, जब भी राहुल गांधी अदानी को लेकर केंद्र की सरकार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करते थे तो उनके खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया गया।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की अपने करीबी दोस्तों और अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश डूबने के कगार पर है और इसका सीधा असर मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। जिसने भारत के निवेशकों-एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर सीधा असर डाला है।
कांग्रेसी नेता भूपेन्द्र यादव ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई हमारे देश का गौरव हैं और करोड़ों भारतीयों की कमाई इस पर टिकी हुई है। केंद्र सरकार ने अपने करीबी दोस्त की मदद करने के इरादे से जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडाणी समूह में निवेश किया है।
इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी योगेश शुक्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी बृजवासी तिवारी प्रवीण भट्टाचार्य गणेश राजवाड़े अजय सिंह साहिब सिंह काकू भूपेंद्र यादव विक्रांत सिंह संगीता राजवाड़े लक्ष्मी सिंह अनिल जयसवाल और संजीव सिंह मौजूद रहे ।
as


+ There are no comments
Add yours