नपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकली कशल यात्रा

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर देवराहा बाबा समिति के द्वारा श्री शतचंडी महायज्ञ आरंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का आरंभ बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर शहर के विभिन्न हिस्सों में होते हुए वापस शिव मंदिर में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। देवराहा बाबा समिति से मिली जानकारी के अनुसार देवराहा बाबा समिति सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में 11 से 19 फरवरी तक 9 कुंडलीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें महायज्ञ का आरंभ आचार्य विक्रम दुबे कर रहे हैं। आज पहले दिन कलश यात्रा के साथ आज का कार्यक्रम आरंभ हुआ एवं शालिग्राम पूजन पंचांग पूजन पूजन किया जा रहा हैं। वहीं पर 12 फरवरी को मंडप प्रवेश निमंत्रण अग्नि स्थापना एवं हवन का आरंभ होगा । 13 फरवरी को मंडप पूजन विधि पूजन व हवन होगा । 14 फरवरी को भगवती पूजन किया जाएगा। 18 फरवरी को रुद्राभिषेक लक्ष्मी प्राप्ति पूजा 19 फरवरी को पूर्णाहुति विसर्जन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ के दौरान 16 17 व 18 फरवरी की शाम को गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा ।


कलश यात्रा में देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, प्रबल प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, भाजप ार्काालय प्रभारी भानु पाल, गौरक्षा वहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे, सहाकरी समिति संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, रजनीश गुप्ता, पार्षद अनिल खटीक, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, आदि इस भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours