BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
उज्जैन में 17 एवं 18 मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन मां शारदा ज्योतिष अनुसंधानम संस्थान इंदौर के सानिध्य में संपन्न हुआ. जिसमें देश एवं विदेश से लगभग 400 ज्योतिषियों ने हिस्सा लिया. इस सम्मेलन में 101 मूर्धन्य ज्योतिषियों का उनके ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया. जोकि अंतरराष्ट्रीय जगत के ज्योतिष गुरु डॉ एच एस रावत, अनिल वत्स, अजय भावी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ.
इस कार्यक्रम में सभी 101 ज्योतिषियों को उनके अनुभव ज्ञान एवं फलित के आधार पर सम्मान किया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र से डॉ देवेंद्र सिंह छाबड़ा को ज्योतिषीय ज्ञान एवं सटीक फल कथन के लिए संस्था के द्वारा पूरे भारत में 10 मूर्धन्य विद्वानों की श्रेणी में स्थान प्रदान करते हुए इंडिया टॉप टेन 2023 से सम्मानित किया गया.
डॉ छाबड़ा इससे पूर्व जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम मे इंडिया टॉप टेन 2022 से सम्मानित हो चुके हैं तथा उड़ीसा एवं जबलपुर तथा पूर्व में भी उज्जैन में विशेष अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं. डॉ छाबड़ा अपने ज्योतिषीय ज्ञान एवं अनुभव के द्वारा तथा सटीक फल कथन के माध्यम से देश के अन्य क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ चिरमिरी का नाम रोशन कर रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में कुंडली विशेषज्ञ के रूप में पूरे भारत में 10 मूर्धन्य विद्वानों के बीच में अपनी जगह बनाई. जिससे पूरे चिरमिरी क्षेत्र के लोगों के बीच में हर्ष व्याप्त है.
as

+ There are no comments
Add yours