लवली मोटर्स में ग्राहक मिलन समारोह का कार्यक्रम सपन्न…..

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

लवली मोटर्स के संचालक चंद्रभान पाण्डेय एव् आदर्श पाण्डेय, स्वराज कंपनी के टी एम कमलजीत सिंह, मैनेजर मनोज यादव, एफओ शमेंद्र पासवान एवं समस्त स्टाफ द्वारा गत रविवार को लवली मोटर्स मेन रोड भांडी बैकुंठपुर में ग्राहक मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया । जिसमें लगभग 200 किसानों ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

कंपनी के द्वारा किसानों को ट्रैक्टर की सभी महत्वपूर्ण जानकारी एव् रखरखाओ के बारे में बताया गया । सभी किसानों को नई तकनीक से उन्नत खेती करने का सुझाव दिया गया । साथ में ट्रैक्टर डिलीवरी भी किया गया व सभी किसान भाइयों को हर प्रकार के समस्या का निराकरण किया गया । उनके लिए चाय नास्ते भोजन की व्यवस्था के साथ् वरिष्ठ किसानों को सम्मानित भी किया गया ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours