चिरमिरी //// नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों सड़क का जाल लगातार बिछाया जा रहा है कई जगहों की सड़कों को मरम्मत भी किया जा रहा है परंतु वार्ड क्रमांक 2 के अंतर्गत सोहन के घर से लेकर मस्जिद ग्राउंड तक लगभग 500 मीटर की दूरी का सड़क निर्माण पिछले 5 दिनों पूर्व ही कराया गया था जो अब उखड़ने लगा है जिसमें आनन-फानन में ठेकेदार के द्वारा एक मजदूर लगा कर उभरा हुआ गिट्टी को हटाया गया कार्य की गुणवत्ता सही नहीं जबकि मात्र 5 दिनों में ही सड़क उखड़ जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सड़क बनाए जाने पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है कहीं ना कहीं ठेकेदार घटिया सड़क निर्माण कर मुनाफा कमाने में लगा हुआ।
जानकारी के अनुसार चिरमिरी के एक ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य कराया जा रहा है।
अधिकारी नदारद–नगर पालिक निगम चिरमिरी के संबंधित इंजीनियर आर पी सोनकर जो कि लगातार अपने कार्य क्षेत्र से नदारद रहते हैं अभी पूर्व के 1 सप्ताह के अंदर एमसीबी कलेक्टर पी एस ध्रुव के द्वारा वेस्ट चिरमिरी पोड़ी क्षेत्र का दौरा किया गया था जिसमें वेस्ट चिरमिरी ग्राउंड में पैदल वे का निर्माण घटिया तरीके से किया गया था जिस पर उन्होंने संबंधित इंजीनियर आर पी सोनकर का 1 माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया था हालांकि आर पी सोनकर इंजीनियर के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में लगातार घटिया कार्य कराया जाता है और उनके द्वारा ना कभी कार्यक्षेत्र पर मानिटरिंग किया जाता है और वह अपने कार्य क्षेत्र पर हमेशा नदारद रहते हैं।इनके द्वारा पुर्व में भी कई कार्य विसंगति पुर्ण रहा है।
सड़क बहुत ही निम्न स्तर का बना हुआ है और जल्द ही उखड़ जाएगा ।
विजेंद्र सिंह ( नगर निगम चिरमिरी आयुक्त) ष् असिस्टेंट इंजीनियर को मौके पर जांच के लिए भेजा जा रहा है!
as

+ There are no comments
Add yours