एमईसीएल कंपनी में ठेकेदारी के विवाद को लेकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में एमईसीएल कंपनी में ठेकेदारी के विवाद को लेकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए है। पानी के ठेका को लेकर हुए विवाद में आरोपी गणों द्वारा गुंडागर्दी दिखाते हुए लाठी डंडे से मारपीट किया गया था । घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है। मामले में बताया गया कि सुजीत कुमार सिंह एवं रामाधार जायसवाल के द्वारा एमईसीएल कंपनी के मशीन के पास पानी पहुंचाने का ठेका रामाधार जायसवाल के द्वारा लिया गया था ।

जिससे रामाधार जायसवाल एवं सुजीत कुमार सिंह टैंकर लेकर ग्राम कटघोड़ी पहुंचे जो एमईसीएल कंपनी के कैंप में टैंकर को लेकर बाहर बरामदे में सो रहे थे जिससे आरोपी भरत कुमार सिंह उर्फ लल्ला सिंह निवासी नोगई के द्वारा अपने अधीनस्थ काम करने वाले स्टॉप अब्दुल हनीफ एवं शिवमंगल सिंह गौड़ को लल्ला सिंह के द्वारा पैसे का लालच देकर, नया ठेकेदार रामाधार जायसवाल आया है उसे मारकर भगाओ बोल कर अपने गिट्टी क्रेशर से एमएसीएल कंपनी कैंप में भेजकर रामाधार जायसवाल एवं सुजीत कुमार सिंह को लाठी डंडा हाथ मुक्का से मारपीट कराया गया है कि रिपोर्ट पर थाना सोनहत में धारा 307 109 120 बी आईपीसी का अपराध कायम कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर टीम गठित किया गया प्रकरण के आरोपियों का पता साजिश कर आरोपी भरत कुमार सिंह उर्फ लल्ला पिता उदय भान सिंह स्थाई निवासी बैकुंठपुर जिला कोरिया को दिनांक 10.7.23 को तथा आरोपी शिवमंगल पिता स्वर्गीय बाबूलाल जाति चेरवा उम्र 42 वर्ष साकिन कछार थाना सोनहत एवं अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल हमीद उम्र 28 वर्ष साकिन हीरालाल पारा वार्ड मुंगेली थाना मुंगेली को आज दिनांक 12.7.23 को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं एवं आरोपियों से लाठी-डंडे तथा पैसे का लालच दिया गया रकम जब्त किया गया है। अग्रिम विवेचना जारी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours