किसानों को कथित रूप से अमानक वर्मी कम्पोस्ट देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने गुरुवार को कोरिया कलेक्टोरेट का घेराव करने निकली एवं सडक पर जमकर प्रर्दशन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट कूच किया, जहां शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के कददावर नेता व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे कलेक्टर कोरिया से अमानक खाद का वितरण तत्काल बंद कर किसानों को बेची गई खाद के पैसे लौटाने की मांग की। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री राजवाडे के नेतृत्व में पार्टी के तमाम बड़े नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। भैयालाल राजवाडे ने किसानों को 2 रुपए किलो गोबर खरीदकर जबरन 10 रुपए किलो वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर खाद बेचने का आरोप भी लगाया। धरना व प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव के दौरान जिला के प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित सैकडो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
as



+ There are no comments
Add yours