शीतलहर से स्कूलो में ठिठुरे बच्चे, कलेक्टर ने किया समय परिवर्तन
बैकुंठपुर ।
कोरिया जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया हे इससे पूर्व पडोसी जिले एमसीबी और बलरामपुर कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुये कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9ः00 बजे से 12ः30 बजे तक तथा देवलवार को दोपहर 12ः45 से 4ः15 बजे तक, इसी क्रम में द्वितीय पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक व एक पाली में संचालित को सुबह 09 बजे से 12ः30 बजे तक संचालित होंगी।
इससे पूर्व अभिभावको का कहा गया है कि ठंडे से बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप है। स्कूल में पहुंचने के बाद भी बच्चे कांप रहे हैं। लिहाजा परिस्थितियों का हवाला देते हुए समय में परिवर्तन का किया जाए। गौरतलब हो कि पडोसे जिले एमसीबी में स्कूलो के समय में परिर्वतन कर दिया गया है।

+ There are no comments
Add yours