आंगन में घुसा ट्रैक्टर….मासूम को कुचला, महिला की भी मौत
कमरे को धराशायी कर आंगन में घुसा ट्रैक्टर, जहा काम कर थे परिजन
बैकुंठपुर ।
छत्तीसगढ के कोरिया जिला मुख्यालय से महज 1 किलो मीटर दूर अम्बिकापुर मार्ग में पुराने एनएच 43 पर स्थित भाडी जनकपुर में गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में ट्रैक्टर घुस गया। इससे एक कमरा को धराशायी करते हुए घर के आंगन में जा घुसा। जहॉ परिवार के लोग अपना दैनिक कार्य कर रहे थे।
इस दौरान आगंन में 01 महिने का नौनिहाल जिसे झूले में डालकर धूप में रखा गया था और बच्चे की बडी मॉ जोकि धान साफ कर रही थी दोनो के उपर ट्रैक्टर चढ गया। जिससे बच्चे की मौत मौके पर हो गई एवं महिला को जिला अस्पताल बैकुंठपुर के इलाज के लिए लाया गया जहा उसकी मौत भी हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने के कोसिस में था जिसे गाव वालो ने पकडकर धून दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
ट्रॉली रिपेयर सेंटर का कर्मचारी चला रहा था ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिले सूरजपुर के प्रेमनगर के वाहन मालिक का ट्रैक्टर अपना ट्राली का काम करवाने बैकुंठपुर के भाड़ी में आया था जहां उसने ट्राली का काम करवाया । किंतु ट्राली के कार्य से असंतुष्ट ट्रैक्टर चालक 23 वर्षीय महेश्वर सिंह निवासी नवपाडरा, प्रेमनगर के आपत्ति के बाद ट्रॉली रिपेयर सेंटर में काम करने वाला राजेश चौधरी जोकि बैकुंठपुर के जनकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है एवं जिसकी उम्र 18 वर्ष के लगभग है उसने ड्राइवर को ट्रैक्टर में बैठाकर ट्रैक्टर की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए मुख्य सड़क पर निकला ।
भीड ने दौडाकर पकडा और जमकर धूना
बताया जा रहा है कि ट्रॉली रिपेयर सेंटर में काम करने वाला 18 वर्षीय युवक राजेश चौधरी जो की घटना के समय वाहन चला रहा था। उसने ट्रैक्टर को घर के अंदर घुसा दिया जिससे दो लोगों की असमय मौत हो गई । वहीं पर घटना के बाद जब मौके से दोनों फरार होने की कोशिश में तो ग्रामीणों ने दोनों को पड़कर पहले तो जमकर उनकी खातिरदारी की । उसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया ।
धूप में सोया था मासूम और धान साफ कर रही थी महिला
मृतक मासूम बालक के पिता मुन्ना यादव ने बताया कि घटना में उनकी 60 वर्षीय भाभी भागामानिया की भी मौत भी अस्पताल में हो गई। उसने बताया कि घटना के समय बच्चा आंगन के झूले में सोया था जबकि उसकी भाभी आंगन में धान सफाई का कार्य कर रही थी । जिसे घटना के तत्काल बाद अस्पताल लाया गया किन्तु उसकी मौत हो गई। इस दौरान आंगन में परिवार के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे किंतु भाग्य और उन्हें बचा लिया।



+ There are no comments
Add yours