मंत्री रामविचार नेताम समाधान शिविर में होंगे शामिल, पंजीयन विभाग की वर्कशॉप में भी लेंगे भाग

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम आगामी 20 मई को शाम 7 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन बुधवार 21 मई को सुबह 10.30 बजे नेताम, बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनसुख में सुशासन तिहार 2025 के अवसर पर आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। इस शिविर में वे आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण करेंगे।

दोपहर बाद 4 बजे मंत्री नेताम जिला पंचायत ऑडिटोरियम, बैकुंठपुर में आयोजित पंजीयन विभाग की दस क्रांति विषयक वर्कशॉप में भाग लेंगे, जहां विभागीय अधिकारियों व आमजन को नवीन सुधारों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours