टाइगर इज बैंक…….पुराने रंग में दिखे विधायक राजवाडे को देख शुभचिंतको में खुशी
भइया लाल राजवाडे 38 दिनों के उपचार के बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
बैकुंठपुर।
पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं बैकुंठपुर के दबंग विधायक भइया लाल राजवाडे एक बार फिर अपने रंग में नजर आ रहे हैं और अस्पताल में बीमारो के लिए उनकी सक्रियता दिखाई देने लगी है। शुक्रवार को अपने पुराने रंग में एक बार फिर नजर आय और रायपुर के एक निजि अस्पताल में बैकुंठपुर कांग्रेस के ब्लाक के अध्यक्ष अजय सिंह की माता की भर्ती के दौरान वो अस्पताल उनसे मिलने पहुॅच गए। जहा उन्होने डॉक्टरो से मिल उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा एवं उनका पूरा स्वास्थ्य अपडेट लिया। वही उन्होने अजय सिंह को चिंता न करने की बात कहते हुए कहा कि इस समय वो उनके साथ हैं। उनके बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जायेगी।
दूसरी ओर भइयालाल राजवाडे ने अपने क्षेत्र के के लोगो के नाम दिए संदेश में कहा है कि ज़िंदगी की इस मुश्किल घड़ी में जब मैं घर से दूर हॉस्पिटल के कमरे में अकेलापन महसूस कर रहा था, तभी मेरे शहर के शुभ चिंतक देखने आए । आप सभी को दरवाजे से अंदर आते देखा, तो ऐसा लगा जैसे सारी दवाइयों से ज़्यादा आप सभी का साथ काम कर गया। आज समझ आया रिश्ते खून से नहीं, एहसास से बनते हैं। और आप सभी मेरे क्षेत्रवासियों ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।
उनहोने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन्होंने मेरे स्वस्थ होने की कामना की आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से 38 दिनों के उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो कर रायपुर स्थित धर्मपुरा निवास आ गया हॅू । उनहोने कहा कि मैं पहले से काफी स्वस्थ हूॅ डॉक्टरो ने 10 दिनों एक रायपुर में रहकर फिजियोथैरेपी करने का सलाह दी है कुछ दिनों बाद में पूर्णतः स्वस्थ हो कर आप सभी के बीच आप की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा ।



+ There are no comments
Add yours