ठिठुरा कोरिया, 5 डिग्री पारा, ठंडी हवाओं से कनकनी शुरु, अगले तीन दिन नही राहत
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर समेत आसपास के क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। शहरी क्षेत्र में प्रदूषण के कारण ठंड थोड़ी कम जबकि आसपास यानी सोनहत, रामगढ, पटना, पोडी बचरा जैसे क्षेत्रों में कनकनी का असर दिनभर महसूस देखा गया। मौसम विभाग की माने तो क्षेत्र में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले दो दिनों यानी 29 और 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में खिली हल्की ने सर्दी की तीव्रता को कुछ हद तक कम किया, वहीं सुबह और शाम की ठिठुरन ने सर्द मौसम की मौजूदगी का एहसास कराए रखा। हल्की ठंडी हवाओं ने वातावरण में ताजगी घोलते हुए सर्दी का मिजाज और गहराया। 3.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने सुबह शाम हल्की कंपकंपी जरूर बढ़ाई लेकिन दिन में धूप ने लोगों को राहत दी।

+ There are no comments
Add yours