रतन टाटा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेजस महलपारा ने सेंट जोसफ स्कूल को 18 रन से हरा जीता खिताब
बैकुंठपुर ।
रतन टाटा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रिद्धि सिद्धि शिक्षण संस्थान समिति द्वारा 22 से 28 दिसंबर तक मिनी स्टेडियम स्कूलपारा बैकुंठपुर में किया गया था, जिसमें 17 टीमों ने भाग लिया जिसका फाइनल मैच में सेजस महलपारा ने सेंट जोसफ स्कूल को 18 रन से हराकर खिताब जीता। सेजस महलपारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में सेंट जोसफ स्कूल 102 रन ही बना सकी। सेजस महलपारा ने ट्रॉफी अपने नाम की और 11,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि उपविजेता सेंट जोसफ स्कूल को 5,500 रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई।
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी नितेश पांडे (सेंट जोसफ) को ऑरेंज कैप और 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी सिद्धार्थ (सेजस महलपारा) को पर्पल कैप और 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
रिद्धि सिद्धि शिक्षण संस्थान समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मंच है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने सभी स्कूलों के सहयोग की भी सराहना की, जिनके बिना यह टूर्नामेंट सफल नहीं हो सकता था। हम सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वे भविष्य में और भी सफलता प्राप्त करेंगे।

+ There are no comments
Add yours