रविशंकर राजवाड़े तीसरी बार चुने गए रजवार समाज जिलाध्यक्ष…..विधायक भइया लाल राजवाडे ने दिया बधाई

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

कोरिया जिले के रजवार समाज ने बेहतर कार्य के लिए एक बार फिर से रविशंकर राजवाड़े को रजवार समाज के जिलाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी दी है। इस फैसले से समाज में खुशी का माहौल है। 42 वर्षाे तक तक शिक्षक रहे रविशंकर राजवाडे ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए काम किया। शराब और जुए जैसी बुराइयों के खिलाफ सामाजिक अभियान चलाए। सभी जातियों और वर्गों में उनकी अलग पहचान बनी। वर्ष 2002-03 में कांग्रेस सरकार के समय उन्हें कोरबा ट्रांसफर कर दिया गया। भाजपा से वैचारिक जुड़ाव के कारण यह तबादला हुआ। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी भूमिका अहम रही। अविभाजित सरगुजा जिले में वे 5 साल तक जिला कोषाध्यक्ष रहे। बैकुंठपुर क्षेत्र में 10 साल तक अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज के लिए काम किया। कोरिया जिले में रजवार समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और तीसरी बार भी उन्हे समाज ने बडी जिम्मेदारी सौपी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours