Baikunthpur @ Tahkikat News
8 दिनो से लगातार बरसात के के कारण अधिकांश सब्जियों के दाम अब बढनेद लगे हैं, धनिया पत्ती के दाम आसमान छू रहे हैं। थोक बाजार में ही 200 से 250 रुपये किलो तक बिक रहा है, ऐसे में चिल्लर बाजार में पहुंचते तक दाम और बढ़ गया है। धनिया महंगा होने के कारण चिल्हर सब्जी विक्रेता 10 रुपये में ग्राहकों को धनिया नहीं दे रहे हैं, इससे ग्राहकों में मायूसी है।
आषाढ़ व सावन में कम बारिश के चलते सब्जियों का उत्पादन अधिकाधिक हुआ। सब्जी खेती के लिए बेहतर मौसम रहा। सब्जी उत्पादकों के बाड़ियों में सभी प्रकार के हरी सब्जियों के बंपर उत्पादन हुआ।
वहीं थोक सब्जी बाजार में लोकल व बाहरी आवक अधिक होने से अधिकांश सब्जियों के नियत्रंण में नजर आ रहा था। यही वजह है कि चिल्लर बाजार में भी सब्जियों के दाम पिछले कुछ माह से सामान्य बना हुआ है, लेकिन एक सप्ताह से धनिया की पर्याप्त आवक थोक बाजार में नहीं है।
ऐसे में धनिया पत्ती का दाम आसमान छूने लगा है। थोक सब्जी व्यवसाई बाबू का कहना है कि इन दिनों थोक बाजार में धनिया के दाम काफी बढ़े हुए है। 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो धनिया बिका है।
यही वजह है कि चिल्लर बाजार में भी धनिया के दाम बढ़े हुए है। 17 सितंबर को शहर के चौक-चौराहों पर लगे चिल्लर सब्जी व्यवसायी ग्राहकों को 10 रुपये में धनिया नहीं दे रहे थे। लोग मजबूरी में 20 रुपये में धनिया खरीदे। व्यवसायी थोक बाजार में धनियां के दाम बढ़ने की जानकारी दिए।
बढ सकते हैं सब्जियों के दाम
थोक व चिल्लर दोनों सब्जी बाजार में धनियां को छोड़ दें, तो अधिकांश सब्जियों के दाम सामान्य है। पत्तागोभी 20 से 25 रुपये, करेला 40 रुपये, केला 40 रुपये, आलू 20 रुपये, बैंगन 30 रुपये, लौकी 15 से 20 रुपये प्रति नग टमाटर 20, परवल 60 रुपये, समेत अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य है। महिलाएं व लोग इसे आसानी से खरीद रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों से पुरे राज्य में भारी बारिश हुई है, ऐसे में अब सब्जियों की फसल खराब होने व सड़ने की आशंका है, इससे भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका है।
as

+ There are no comments
Add yours