Baikunthpur @ Tahkikat News
नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्र में कोरोना वायरस के तीसरे लहर को ध्यान में रखते हुए संक्रमण को रोकने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार बैकुंठपुर नगर पालिका अंतर्गत सभी वार्डों में कैंप लगाकर टीकाकरण कार्य किया जाएगा। नगरपालिका के कर्मचारियों मतदाता सूची के आधार पर वार्डों में डोर टू डोर जाकर संपर्क कर टीकाकरण का कराने का कार्य सुनिश्चित किया जाना तय किया है। इस संबंध में नगर पालिका बैकुंठपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण अभियान 23 सितंबर गुरुवार से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें 23 से 11 बजे से 4 बजे तक वार्ड क्रमांक 1 हररापारा आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप का आयोजन किया जाएगा । जिसमें बलराज प्रजापति व आशीष जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं पर 24 को मार्गदर्शन रोड वार्ड क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जोयो राम यादव व अबरार खान की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पर वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 में 25 सितंबर को कैंप सेंट पीटर स्कूल बैकुंठपुर में किया जायेगा। वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में कैंप का आयोजन 27 सितंबर को संस्कृतिक भवन में किया जा रहा है जिसमें तीरथ कुलदीप व अजय गुप्ता को कर्मचारी नियुक्त किया गया है ।
वहीं पर 28 सितंबर को वार्ड क्रमांक 7 व 8 में धौराटिकरा सामुदायिक भवन में कैंप का आयोजन सरफराज अंसारी व तेज वाली की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पर वार्ड क्रमांक 9 में 29 सितंबर को महलपारा स्कूल में कैंप का आयोजन किया जाएगा । जिसमें राकेश सिंह व कृष्णकांत सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड क्रमांक 10 व 11 के लिए आंगनबाड़ी केंद्र डबरी पारा में 30 सितंबर को कैंप का आयोजन किया जाएगा । जिसमें आरिफ खान व अबरार खान की ड्यूटी लगाई गई है।
वार्ड क्रमांक 12 व 13 व 19 में 1 अक्टूबर को कैंप का आयोजन प्राथमिक शाला बाजारपारा गायत्री मंदिर के बगल में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 14 व 15 में मानस भवन में कैंप का आयोजन 4 सितंबर को किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 16 व 17 के लिए रैन बसेरा प्रेमाबाग कैंप का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 18 में प्राथमिक शाला पुलिस लाइन में कैंप का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमें सरफराज अंसारी व आरिफ खान की ड्यूटी लगाई गई है। एवं वार्ड क्रमांक 20 के लिए प्राथमिक शाला जूनापारा में 7 अक्टूबर को कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अबरार खान व आनंद सिंह की को कर्मचारी नियुक्त किया गया है ।
as


+ There are no comments
Add yours