Baikunthpur @ Tahkikat News
दिन में सूर्य की तपीश महसूस करने वाला बैकुन्ठपुर शनिवार को कोहरे की आगोश में समा गया। मौसम के यू टर्न लेने की संभावना नजर आ रही है। सुबह 7.30 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नतीजतन यह इस सीजन का पहला कोहरे से भरा सुबह देखा गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी और तापमान और गिरेगा। कोहरा भी घना होगा।
दरअसल, दिसंबर शुरू होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। सुबह के समय तो ठीक मौसम रहता था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ने लगता था। शनिवार से मौसम ने करवट बदलना शुरू किया।
हादसों का बढ़ेगा खतरा, वाहनों की लाइट जलाकर चलें
कोहरे के कारण हादसों का भी खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में सड़क पर चलते समय वाहनों की लाइट जरूर जलाएं। वाहन भी धीमी गति से चलाना चाहिए।
as

+ There are no comments
Add yours