पॉलीटेक्निक में सीधा प्रवेश 14 तक………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पॉलीटेक्निक संस्थाओं में स्थापित डिप्लोमा पाठयक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश ऑनलाइन काउंसिलिंग से की जा रही है। पहले चरण का आन लाईन काऊंसिलिंग 11-14 अक्टूबर में निर्धारित है। इसके अपरान्त सीट आबंटन 17 अक्टूबर को किया जायेगा। शासकीय पॉलीटेक्निक बैकुन्ठपुर में सिविल, मेकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित है। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र शासकीय पॉलीटेक्निक में संपर्क कर सकते हैं। कोरिया जिले के छात्रों के लिए पीपीटी उत्तीर्ण की आवश्यकता नहीं है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours