Baikunthpur @ Tahkikat News
दीपावली का त्योहार शहर के साथ-साथ पूरे अंचल में धूमधाम से मनाया गया। कोर्ट के तमाम पाबंदियो के बावजूद रातभर पटाखों की आवाज गूंजती रही। चारों तरफ लाइटिंग एवं दीपकों की रोशनी से घर जगमगा रहे थे। दीपावली के दिन लोगों ने अपनी दुकानों, शोरूम एवं घरों में लक्ष्मी माता की पूजा की और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपावली पर लोगों ने अपने घरों एवं दुकानों पर आकर्षक लाइटिंग की। साथ ही घरों, दुकानों के बाहर एवं छतों पर दीपक रखे। जिनसे घर, आंगन जगमगा रहे थे। लक्ष्मी माता की पूजा के बाद पटाखे चलाने का दौर शुरू हुआ। इस बार बाजार में पटाखे भी नई-नई डिजाइन व कलरों के आए जिनको चलाने से लोगों का मन ही नहीं भर रहा था। पटाखे की आवाजें शाम पांच बजे से सुबह तक गूंजती रहीं। दीपावली के दिन शहर भर में भारी मात्रा में पटाखे चलाए गए। जिनसे सड़कों पर कचरा ही कचरा फैल गया। गुरुवार को दीपावली के दूसरे दिन लोगों द्वारा घरों के बाहर गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाया गया। उसके बाद गोवर्धन पर्वत व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर उनको विभिन्न प्रकार के पकवानों व मिष्ठानों का भोग लगाया गया। इसके अलावा अनेक मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण भी किया गया। शहर के साथ-साथ अंचल में भी गोवर्धन की पूजा धूमधाम से की गई। दीपावाली के बाद सफाई को लेकर जागरूकता दिखाने का लोगों के पास अच्छा मौका था किन्तु दीपावाली में पटाखे जलाए जाते हैं लेकिन क्या कोई इसकी परवाह करता है कि दीपावाली का कचरा कब, कौन और कैसे साफ करेगा। शहर सफाई के मामले में बुरी तरह फैल नजर आई।
as


+ There are no comments
Add yours