जिले के सभी विकासखंड के गौठानों में उत्साहपूर्वक मनाई गई गोवर्धन पूजा…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के सभी विकासखण्डों में आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गौठान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सन्देश वाचन किया गया जिसमें उन्होंने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता और गोबर के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि गाँवो के विकास से ही राज्य का विकास सम्भव है। उन्होंने बताया कि कम्पोस्ट खाद के उपयोग से खेती मे सुधार लाया जा रहा है। नए-नए उत्पादन हो सके, इसके लिए अगले चरण में गौठानो में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाने की योजना है। उन्होंने गौठानों में पैरा दान करने की अपील भी की है।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में पारम्परिक विधि विधान से गौ पूजा कर उन्हें खिचड़ी खिलाई गई। गौठानों में पशुपालन विभाग द्वारा निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर भी आयोजित किये गए। शिविर में पशुपालकों को दवाइयां और पशु चिकित्सा से जुड़ी जानकारी एवं परामर्श दिया गया।

विधायक डॉ जायसवाल ने चिरमिरी गौठान में की गौ पूजा, प्रदेश व जिले की जनता की उन्नति की कामना की-
गौठान दिवस पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने चिरमिरी गौठान में गायों की आरती कर प्रदेश व जिले की जनता की उन्नति की कामना की। बैकुंठपुर स्थित ग्राम आनी के गौठान में एसडीएम बैकुंठपुर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने गौ पूजा की। विकासखण्ड सोनहत के घुघरा और पुसला गौठान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों ने एक साथ गौठान दिवस मनाया। गौठानों में जनप्रतिनिधियों, कृषि, पशुपालन एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों, गौठान समिति के सदस्यों, समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणजनों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours