Baikunthpur @ Tahkikat News
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की अंतिम तिथि कल 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है। आज 02 दिसंबर को नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए 45 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है और 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा किया। नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए 49 अभ्यर्थियों ने आज नाम निर्देशन पत्र लिया है और 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।
इस प्रकार अब तक कुल 142 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है जिसमें नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए 85 अभ्यर्थियों और नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए 57 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। इसी तरह अब तक कुल 40 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है, जिसमें नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर से 24 एवं शिवपुर-चरचा से 16 अभ्यर्थी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्ड एवं नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्ड के लिए निर्वाचन होगा।
as

+ There are no comments
Add yours