क्या यही फाइनल फोटो है…..अब दोनों ही नगरीय निकाय में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के बाद अध्यक्षो के नामो घोषणा का इंतजार

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के दोनों नगरीय निकायों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब दोनों ही नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष बैठने हो गए हैं वहीं पर स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव के साथ कांग्रेस के दोनों ही नगरीय निकायों के लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो चुका है। इस दौरान एक फोटो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि क्या यही फाइनल फोटो है । देखना आया होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन एवं नगरी निकाय चुनाव के प्रभारी शिव डहरिया संघ स्थानीय नेता एवं संसदीय सचिव मिलकर क्या निर्णय लेते हैं किंतु चुनाव के परिणामों ने दोनो नगरीय निकायों के आगामी 5 साल की काफी कुछ स्थिति स्पष्ट कर दिया है। जीत के बाद कांग्रेस ने दोनो ही नगरिय निकायो में रोड शो निकाल कर जनता का धन्यवाद दिया।


कोरिया जिले दोनो नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना आ चुकें है, जिसमें दोनो ही नगरिय निकायो में सत्तारुढ दल कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला। इससे पूर्व सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना में कई जगहों पर परिणाम आ चुके है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा और बैकुन्ठपुर नगरपालिका में परिणाम सामने आये है। जिनमें से कांग्रेस को अधिकाष वार्डों में जीत मिली है।
वहीं बैकुन्ठपुर नगर पालिका में कांग्रेस 12 वार्डों में और बीजेपी 7 वार्डों में और 2 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर 4 में बराबर मत मिले हैं, जिसके बाद लॉटरी सिस्टम के बाद भाजपा के अनिल खटिक को विजेता घोषित कर दिया गया।


वही पर बैकुन्ठपुर में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, कांग्रेस नेता आशीष डबरे की पत्नी सोनू डबरे एवं भाजपा के 4 बार पार्षद रहे गुलाब गुप्ता हार गये। जबकि षिवपुर-चरचा से कां्रगेस को 8, भाजपा को 5 और र्निदलिय को 2 सीटो पर जीत मिली है।


इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के उम्मीदवारों के अलावा कई निर्दलीय और बागी उम्मीदवार भी चुनावी मैदान थे। जनता ने कांग्रेस के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है । तो वहीं कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा धल घूसरित हो गई । इधर मतगणना के साथ राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने अध्यक्ष के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि जिले के दोनो नगरिय निकायो के 35 वार्डों में हुए चुनाव में 127उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों को किया ब्रीफ, नगरपालिका निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी दी।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े ने नगरपालिका बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर उन्हें मतगणना रामानुज विद्यालय परिसर में स्थित पुराने पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन में दोनों नगरीय निकायों के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष बनाये गए थे। बैकुण्ठपुर के मतों की गणना के लिए 20 टेबल और शिवपुर-चरचा के मतों की गणना के लिए 15 टेबल लगाए गए थे जहां गणन पर्यवेक्षक और गणन सहायक रहें । मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।

बैकुन्ठपुर नपा विजेताओ की सूची – 11-07-02
वार्ड क्रमांक 1 भाजपा के भानुपाल जीते
वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेस से सुनील गुप्ता जीत
वार्ड क्रमांक 3 कांग्रेस से मनीष कुमार सिंह
वार्ड क्रमांक 4 भाजपा के अनिल खटिक जीते – लॉटरी सिस्टम से
वार्ड क्रमांक 5 कांग्रेस से धीरज शिवहरे जीते
वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस से आशीष यादव जीते
वार्ड क्रमांक 7 र्निदलिय अभिनेन्द्र सिंह
वार्ड क्रमांक 8 कांग्रेस से बॉबी जीती
वार्ड क्रमांक 9 भाजपा के ममा पनिका
वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेस से फिरोज खान जीते
वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेस से मुशर्रत जहॉ
वार्ड क्रमांक 12 भाजपा से नविता शिवहरे जीती
वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेस से अंकित गुप्ता जीते
वार्ड क्रमांक 14 कांग्रेस से साधना जायसवाल जीती
वार्ड क्रमांक 15 भाजपा से अवधेश नारायण जीते
वार्ड क्रमांक 16 कांग्रेस से अनपुर्णा सिंह जीती
वार्ड क्रमांक 17 भाजपा से साधना गुप्ता जीती
वार्ड क्रमांक 18 कांग्रेस से ललित सिंह जीते
वार्ड क्रमांक 19 भाजपा से रीमा जायसवाल जीते
वार्ड क्रमांक 20 निर्दलीय संजय जायसवाल जीते

शिवपुर-चरचा नपा विजेताओ की सूची-08-05-02
वार्ड क्रमांक 1 भाजपा से धर्मपाल
वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेस से प्रदीप राजवाडे
वार्ड क्रमांक 3 कांग्रेस केे लालमुनि यादव
वार्ड क्रमांक 4 कांग्रेस से संतोषी एक्का
वार्ड क्रमांक 5 निर्दलीय रामकली पाल जीती
वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस से पूनम षर्मा
वार्ड क्रमांक 7 भाजपा के अरुण कुमार जायसवाल
वार्ड क्रमांक 8 भाजपा के संजय कुमार जीते
वार्ड क्रमांक 9 कांग्रेस से सुनिता चर्मकार जीती
वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेस से लाल मोहम्मद जीते
वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेस से रेषमा परवीन जीती
वार्ड क्रमांक 12 भाजपा के कुन्डल साय जीते
वार्ड क्रमांक 13 भाजपा के राजेश सिंह जीते
वार्ड क्रमांक 14 निर्दलीय कुमुत मिश्रा जीते
वार्ड क्रमांक 15 कांग्रेस से प्रदीप तिवारी जीते

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours