देश में कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रान वैरिएंट के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम के संबंध में कवायद शुरू हो गई है। जिसके तहत 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण करनेस्कूलों में टीकाकरण के लिए टीम गठित, 186 स्कूलों में 33 हजार 483 बच्चों का होगा वैक्सीनेशन किया जायेगा। जिले में भी इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जिले के 186 शासकीय एवं निजी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 33 हजार 483 बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
तीन जनवरी से जिले में 15-18 आयु वर्ग के बधाों को कोवैक्सीन का पहला डोज लगना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल 25,000 कोवैक्सीन की डोज है जिसमें 18 साल से अधिक लोगों का दूसरा डोज और 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को पहला डोज लगाना है। राज्य सरकार से अभी कोवैक्सीन की और डोज मिलना बाकी है। टीके जिले के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन सीएससी) में लगेंगें। शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग 80-90 जगहों पर बच्चों को टीका लगाने की योजना बना रहा है।
किशोरों के लिए सिर्फ कोवाक्सिन का विकल्प
किशोरों के लिए टीकाकरण का विकल्प सिर्फ कोवाक्सिन है, क्योंकि 15-17 आयु वर्ग के लिए फिलहाल सिर्फ इसी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। वहीं, 60 साल से ऊपर के किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 10 जनवरी से प्रिकाशन डोज का प्रविधान होगा।
as

+ There are no comments
Add yours