प्रदेशभर में लगातार फर्जी डॉक्टरों एवं अवैध अस्पताल, लैब व क्लिनिक को पर छापामार कार्रवाई की जा रही है कोरिया जिले में भी प्रदेश स्तरीय टीम के द्वारा कार्रवाई किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है । क्योंकि लगातार यह देखने में आ रहा है कि अवैध रूप से संचालित किए जा रहे क्लीनिक एवं सोनोग्राफी सेंटरों में तमाम गैरकानूनी कार्यों को अंजाम दिये जाते रहे हैं। हालंकि निजी चिकित्सा सेवाओं में फर्जी डाक्टरों की घुसपैठ से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौति रहा है जहां बिना लाइसेंस के अस्पताल और फर्जी डाक्टर पकड़ में आने के बाद भी खड़ल्ले से अवैध अस्पताल व क्लीनिक चला रहे हैं। ऐसे ही मामले में राज्य आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड ने दुर्ग, राजनांदगांव व मुंगेली में फर्जी डाक्टरों पर कार्रवाई की है। बीना डाक्टरी की पढ़ाई के सालों से प्राइवेट क्लीनिक संचालित कर प्रैक्टिस करने वाले जिले में भी बहुत से लोग हैं। बता दें नईदुनिया द्वारा प्रदेष स्तर पर लगातार खबर प्रकाशित कर फर्जी डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो।
as

+ There are no comments
Add yours