कोरोना संक्रमण में कमी आने से लोगों को मिली राहत………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरोना की लहर में राहत मिलते ही सुबह में लोग अब बड़ी संख्या में सुबह घूमने निकलने लगे हैं गार्डन, पार्क, मंदिर एवं अन्य स्थलों में पहुंचने लगे हैं। कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह समाप्ति की ओर होने के साथ ही सुबह सैर सपाटे पर घूमने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
इस दौरान गित 3 सप्ताह से कोरिया जिले में संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आने से शासन द्वारा लगाए गए कई प्रतिबंधों को समाप्त किया गया है। इसके फलस्वरूप जहां एक ओर लंबे अंतराल के बाद लोग अपनी दिनचर्या में कई बाहरी गतिविधियों को पुनः शामिल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी का रास्ता भी खुल गया है।

कोरोना की तीसरी लहर अब जिले में थमती नजर आ रही है। इस विश्वास के साथ प्रशासन ने पूर्व में कोरोना के तीसरी लहर के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को अब समाप्त कर दिया है। कोरोना संक्रमण के दौरान अस्पतालों में बनाई गई अस्थाई व्यवस्था को भी सुधारने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। लोग भी अपनी दिनचर्या सुधारने लगे हैं। मार्निंग वाक फिर शुरू हो गई है। जो बैकुन्ठपुर समेत पुर क्षेत्र के लिए काफी राहतभरी खबर रही कि रविवार को मात्र 4 पाजेटिव मिलें हैं।

प्रभावी परिणाम देखने को मिल रहे

जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डा. प्रिंस जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण चलाया जा रहा है और कोरोना टीके की दोनों डोज के काफी प्रभावी परिणाम भी अब देखने को मिल रहे हैं। 20 दिनों बाद बहुत ही अल्प मात्रा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी राहत की बात रही है।


फैक्ट फाईल……….
कुल पाजेटिव -29835
स्वस्थ्य हुए – 29500
मौतो की संख्या – 191
आज का कुल सैम्पल- 771
पाजेटिव मिले – 04

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours