ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराने की दिशा में मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम वरदान साबित हो रही है। एमएमयू की टीम द्वारा गांव – गांव में शिविर लगाकर ना सिर्फ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है बल्कि इसके साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है।
गांव में ही चिकित्सा सुविधा मिलने से लोग भी अत्यंत खुश हैं। वर्तमान में ग्रामीण अंचल के रहवासियों के लिए जिले के भरतपुर और सोनहट ब्लॉक अंतर्गत 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हो रही है। इसीक्रम में एमएमयू की टीम द्वारा बीते जनवरी और फरवरी माह में 4841 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया।
जनवरी माह में जहां भरतपुर ब्लॉक अंतर्गत 25 कैम्प के माध्यम से 1398 और सोनहट में 25 कैम्प लगाकर 1050 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं फरवरी में भरतपुर की एमएमयू टीम द्वारा 25 कैम्प लगाकर 1396 और सोनहट में 25 कैम्प की सहायता से 962 लोगों का इलाज और उन्हें निःशुल्क दवाई का वितरण एमएमयू की टीम द्वारा किया गया।
मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा ना सिर्फ ग्रामीण अंचलों में लोगों का इलाज किया जा रहा है बल्कि इसके साथ ही उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours