महामहिम राज्यपाल के हाथो सम्मानित हुए कोरिया के स्काउट गाइड

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राज भवन के दरबार हाल में आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त माननीय विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के उपस्थिति में 28 सितम्बर को संपन्न हुआ । जिसमें सत्र 2021-22 में राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर जांच परीक्षा उत्तीर्ण स्काउट गाइड रोवर रेंजर को सम्मानित किया गया, सत्र 2021-22 में कोरिया जिले से 23 स्काउट्स एवं 16 गाइड्स ने राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड जाँच परीक्षा उतीर्ण किया था, जिसमे से राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में 2 स्काउट एवं 2 गाइड को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ ।


जिसमे संजय गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया के अदेशानुसार, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सरगुजा संभाग के मार्गदर्शन एवं नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला कोरिया के नेतृत्व में सेंट जेवियेर्स उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रामपुर से स्काउट अनमोल कुजूर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय उधानापुर से स्काउट आदित्य गुप्ता, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बड़ाबाजार, चिरीमिरी से गाइड मनीषा चौहान, शासकीय हाई स्कूल दुबछोला से गाइड अर्पणा ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के करकमलो से जिले के 23 स्काउट्स एवं 16 गाइड्स का सम्मान स्वरूप राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है । जिले की इस उपलधि पर माननीय गुलाब कमरों जी अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, हेमंत उपाध्याय जी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग, अविनाश पाठक जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, त्रिभुवन शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सरगुजा संभाग, जेरमिना एक्का सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड सरगुजा संभाग, शांतनु कुर्रे जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कोरिया, सभी विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित किये हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours