BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
बैकुन्ठपुर पटवारी हल्का नंबर 10 ओडगी का पटवारी अमरेश पाण्डे, तहसीलदार और एसडीएम पर भारी नजर आने लगा । कार्यवाई के दौरान मौजूद अधिकारियो ने बताया कि पटवारी का तबादला कुडेली में हो गया था। 18 नवम्बर को पटवारी के ताबदले का आदेश जारी किया था किन्तु जब इसके द्धारा प्रभार देने में आनाकानी किया जाने लगा तो फिर तसीलदार बैकुन्ठपुर ने तत्काल इन्हे प्रभार देने का लिखित आदेश दिया। लेकिन पटवारी ने पटवारी हल्का नंबर 10 ओडगी में आने वाले पटवारी मोहम्मद शब्बीर को चार्ज नहीं दे रहा है। जिसके बाद शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम व तहसीदार बैकुन्ठपुर पटवारी कार्यालय ओडगी पहुॅचकर ताला तोडवाया और खबरे लिखे जाने तक नवीन पदस्थापित पटवारी मो. शब्बीर को प्रभार दिलाये जाने की कार्यवाई की जारी है।
विदित हो कि गुरुवार को तहसील कार्यालय का कर्मचारी पटवारी को नोटिस देने गया तो पटवारी का आफिस बंद मिला, ऐसे में कर्मचारी ने पटवारी के आफिस में नोटिस चस्पा कर लौट आया। तहसीलदार बैकुंठपुर के द्वारा 1 नवंबर 2022 को पटवारी अमरेश पांडे पटवारी हल्का नंबर 10 ग्राम ओड़गी तहसील बैकुंठपुर को प्रभार देने के संबंध में चेतावनी पत्र देते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ शासन के 12 सितंबर 2014 के कंडिका 16 के प्रावधान एवं भू अभिलेख नियमावली के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था एवं शासकीय कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जाने के लिए पटवारी हल्का 10 ओडगी तहसील बैकुंठपुर से पटवारी हल्का नंबर 24 कुडेली दिनांक 18 नवंबर 2022 के आदेष परिपालन में दिनांक 1 नवंबर 2022 तक आपके द्वारा प्रभार कि संबंधित हल्का पटवारी मोहम्मद शब्बीर को नहीं दिया गया । जिससे शासन के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं आपके द्वारा हल्का नंबर 10 के समस्त शासकीय दस्तावेज की सबसे आपने अपने पास रखे हैं ।
वही पर विगत 14 दिनो से प्रभार नही छोडने का कारण पटवारी द्धारा नही दिया गया है जिसे लेकर कई तरह के गंभीर कायास लगाये जा रहे हैं। वही पर इस सबंध में बैकुन्ठपुर तहसीलदार मनहरण राठिया ने बताया कि पटवारी अमरेश पाण्डे के द्धारा आदेश की अनदेखी और नोटिस का जवाब नही दिये जाने के कारण आज की यह कार्यवाई करने को विवश होना पडा।
as




+ There are no comments
Add yours