BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
लगातार कई दिनो तक तीन दिनों से कोहरे और बादल छाए रहने तथा लगातार तापमान में गिरावट आने से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से गेहूं की फसल को तो फायदा पहुंचा है पर सब्जी की फसल जरूर प्रभावित हुई हैं। मंडी में किसानों को सब्जियों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। जिले में बीते दिनो में जोरदार बारिश हुई थी जिसके बाद से मौसम बारिश से सब्जियो की फसल और गुणवत्ता दोनो ही खराब हो गई।
शुक्रवार को भी जिले सुबह से 10 बजे तक घने कोहरे के बाद सर्द हवाओ और ठंड से लोग परेशान रहे। दूसरी ओर विगत दिनो में कोहरे की वजह से सब्जियों में गोभी, टमाटर, धनिया, आलू, लहसुन, प्याज के पौधे और फल खराब हो रहे हैं। जमीन में नमी की अधिकता के चलते पौधों को नुकसान पहुंचा है जिनमें फल आ गए थे वह भी गलाव के कारण अब बढ़ नहीं पाएंगे तथा इनमें कीट लगेंगे। कृषक का कहना है कि बीते दिनो में बेमौसम बारिश तथा मौसम न खुलने से सब्जी की खेती प्रभावित हुई है। अब यह लग रहा है कि लागत कैसे निकलेगी। गोभी, आलू, पालक लगाई है। गोभी के जो पौधे पहले लगाए गए फल आने शुरू हो गए थे लेकिन कोहरे और बादल छाए रहने से फूल खराब हो गए हैं इसी तरह देरी से लगाए गए पौधों में अब फल आने की उम्मीद बेहद कम है।
मौसम खुलते ही सब्जियां पूरी तरह से बेकार हो जाएंगे, पालक भी खराब होगी भाटा भी पानी से गल गए हैं सब्जियों को अधिक पानी से नुकसान पहुंचा है। महंगे दाम पर बीज खरीदे गए थे लेकिन इस बार बड़ा नुकसान हो गया। बादल छंटते ही पौधों में कीड़े लग जाएंगे जो पूरे पौधों को नष्ट कर देंगे। टमाटर भी बारिश में सड़ने लगे हैं। समय से पहले टमाटर पक रहे हैं तथा बाजार में भाव कम मिलने लगा है। गोभी की फसल रोज चूहे चट कर रहे हैं। बारिश से धनिया और आलू जो लगाए हैं अधिक मात्रा में पानी पौधों के नीचे जाने से धीरे धीरे पौधों के तने तथा पत्ते गल कर सूख रहे हैं। खेती में जो मेहनत लगी वह इस बारिश में बेकार जा रही है बीज खरीदने से लेकर कीटनाशक दवाई, उर्वरक, सिंचाई के लिए पानी में खर्च हुआ और जब अच्छे उत्पादन का समय आया तो बारिश ने फायदे की सारी आस तोड़ दी। बादल छाए रहने और ठंडक की वजह से जरूर कीट व्याधि और फंगस का खतरा है। ऐसे में किसान शाम ढलने से पहले खेत में धुआं करें या सल्फर का स्प्रे करें।
as

+ There are no comments
Add yours