डॉ सिंहदेव की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री ने साझा की राजनीतिक और व्यक्तिगत स्मृतियां, समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की
BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती अवसर पर आज 13 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में स्थापित डॉ सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। आज यह चौक कोरिया कुमार को समर्पित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा इस अवसर पर जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसमें नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर हेतु 7.63 करोड़, नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा हेतु 2.86 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों सहित 50 लाख की लागत के बैकुण्ठपुर सर्व आदिवासी समाज सामुदायिक भवन सहित कुल 10.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर डॉ रामचंद्र सिंहदेव के साथ बीते राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने डॉ सिंहदेव के बहुआयामी व्यक्तित्व का परिचय दिया। कुशल राजनीतिज्ञ, बेहतरीन जलप्रबंधन, कल्याणकारी योजना, आर्थिकी के उन्नत स्वरूपों पर निरन्तर चिंतन, जनहित के मुद्दों पर उनकी विशेष सक्रियता के साथ ही फोटोग्राफी, पुस्तक लेखन में उनकी अभिरुचि के बारे में उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सादर नमन किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृह, लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो एवं संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी जिला पंचायत जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पूर्व शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमूनि यादव नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह संगीता राजवाड़े शोएब अहमद प्रमोद सिंह भूपेंद्र यादव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सहित कांग्रेस के सभी छोटे-बड़े नेता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कुमार चौक पर मौजूद रहे ।
as







+ There are no comments
Add yours