प्रेमाबाग मंदिर स्थल पर नलकूप खनन कराने कलेक्टर से नेता प्रतिपक्ष ने की मांग

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर नगर पालिका के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए नलकूप की मांग वर्षो से रही है । जबकि विगत वर्षो से इस मंदिर प्रांगण को कोरिया जिले का एकमात्र धरना स्थल है जिसमें विभिन्न संगठन आए दिन अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे रहते हैं जिन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। दूसरी ओर इस स्थान के अगल-बगल में रहवासी कॉलोनी हैं । कॉलोनी के निवासियों को भी नगर पालिका बैकुन्ठपुर के पानी सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ता है वही पर जब जलपूर्ति बंद रहती है तो इन कालोनि वालो के सामने पेयजल की समस्या खडी हो जाती है। बैकुन्ठपुर नपा के वार्ड नंबर 16 शहर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यहां पर बड़े-बड़े धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। शहर के प्राचिन मंदिरों वाले इस स्थान पर आए दिन धार्मिक आयोजन होते रहते हैं । इसी बात को लेकर संबधित वार्ड की पार्षद एवं बैकुन्ठपुर नपा के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा कि अभी सावन का महीना चल रहा है इस पवित्र महिने में आम लोग पूजा अर्चना करने के लिए शुद्ध जल की आवश्यकता होती है खासकर महिलाओ को। उन्होने कलेक्टर कोरिया एवं नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षण कराते हुए मंदिर परिसर तत्काल नलकूप खनन करवाने की मांग की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours