प्रदीप गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…….

Estimated read time 1 min read

चुनाव से पहले सरकार और संगठन में लगातार फेरबदल के बीच कांग्रेस ने कोरिया जिले में अपने नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। वर्तमान में पार्टी के जिला उपायक्ष और पिछले एक दशक से जिलाध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार को अंतत जिले की कमान पार्टी ने दे ही दी । जिले के अध्यक्ष बनाए जाने की खबर लगते ही लोग प्रदीप गुप्ता को बधाई देने जुटने लगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी का तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सहित चरण दास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार प्रकट किया।


कद्दावर कांग्रेस नेता प्रदीप गुप्ता एक जमीनी नेता माने जाते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में कांग्रेस अपनी पकड़ और मजबूत बनाएगी। प्रदीप गुप्ता ने पिछले लगभग 4 दशकों के अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के हर तबके और हर वर्ग के लोगों से गहरा तादात्म्य स्थापित किया है। सबके सुख और दुःख को अपना समझना और जनता के हित के लिए चौबीसों घंटे समर्पित रहना वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। यही वजह है कि समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोग उन्हें अपना अगाध स्नेह और मान देते हैं। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours