तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
केंद्रीय चिकित्सालय आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ में निर्माण कार्यो पर फिजूल खर्च रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों से ज्यादा अपने सुख सुविधा पर खर्च कर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्यो की ऐसी ललक कि पार्क एरिया को भी नहीं बक्शा जा रहा है। ताजा उदाहरण केंद्रीय चिकित्सालय के सामने बने पार्क में पार्किंग निर्माण में देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार चिकित्सालय परिसर में दो स्थानों पर पार्किंग निर्माण का कार्य चल रहा है। एक पुराने पार्किंग को तोड़ कर व दूसरा पार्क के अंदर कार खड़ी करने के उद्देश्य से पार्किंग बनाया जा रहा है।

हरे पेड़ को काट कर बनाया पार्किंग
वृहद एरिया में बना केंद्रीय चिकित्सालय परिसर में खाली जमीन की कोई कमी नहीं है। परंतु इसके बाद भी पार्क के अंदर हरे पेड़ को काट कर पार्किंग निर्माण करना समझ से परे है। इससे पहले भी पार्क के अंदर आवासीय भवन बना दिया गया था। जिसका आज तक कोई समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। पार्क एरिया में निर्माण का विरोध नहीं होने के कारण प्रबंधन का हौसला बढ़ गया जिसका नतीजा पेड़ को काट कर कार पार्किंग बनाया जा रहा है।

चिकित्सालय में उपकरणों से ज्यादा सौंदर्यीकरण में खर्च
केंद्रीय चिकित्सालय का आज तक का इतिहास देखे तो मरीजों के काम आने वाली तकनीक से ज्यादा खर्च अस्पताल भवन के भीतर व बाहर सौंदर्य कार्यों में खर्च किया जाता रहा है। यदि सौंदर्यीकरण के खर्चों का आधा भी अत्याधुनिक उपकरणों पर लगा होता तो आज मरीजों को बाहर रेफर नहीं होना पड़ता ।
चुनिंदा ठेकेदारो का अघोषित वर्चस्व
केंद्रीय चिकित्सालय परिसर हो या डॉ॰ व स्टाफ कालोनियो में साल भर अनवरत चलने वाला निर्माण कार्य कुछ चुनिंदा ठेकेदारो का यहाँ वर्चस्व स्थापित है। जो कि अपने हिसाब से निर्माण कार्यों की मांग व पूर्ति करते रहते है।
इस सम्बन्ध में एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र के H O D -S O civil श्री धृतलहरे से फोन पर बात नहीं होने पर what’s app के माध्यम से सवाल किया तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया ।
as

+ There are no comments
Add yours