चरचा खदान हादसे में श्रमिक की मौत की उच्चस्तरिय जॉच हो-विधायक…….भइयालाल बोले लापरवाही के कारण लगातार हो रही मौत बर्दास्त नही

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

कोरिया जिले के चरचा खदान में दो दिन पूर्व हादसे में श्रमिक की मौत पर भडके बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि यह दुखद है। रायपुर प्रवास से बैकुंठपुर लौटते ही उन्होने एसईसीएल प्रबंधन को लताडते हुए कहा कि जीएमएस के ठेका मजदूर बरबसपुर निवाशी बिगेस्वर सिंह की खदान में बीएस मशीन के कारण मृत्यु हो बेहद दुखद है।

इस पूरी घटना की उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जाँच कर दोषियो पर पर कड़ी कारवाई के लिए निर्देशित किया । वही पर मुआवजे का कुछ अंश 15 लाख 50 हजार और दाहसंस्कार के लिए मुआवजा मौके पर दिलाया गया है कोलमाइंस में इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।

उन्होने कहा कि मैं इस दुःख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़ा हूँ, भगवान मृतक की आत्मा को शान्ति प्रदान करें। विदित हो कि चरचा में आए दिन श्रमिको के साथ कही ना कही हादसों और अनहोनी के खबर सामने आते रहते है वही अनहोनी का मुख्याकारण सुरक्षा या फिर लापरवाही है, जिसमें श्रमिको का जान तक चली जाती है ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours