बम का खबर को पुलिस ने बताया अफवाह……मौके से ज्वलनशील पदार्थ के मिले सबूत…..घुटरी दाई मंदिर में पूजन सामग्री बेचने का कार्य करता था परिवार

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

घटना के संबंध में कोरिया जिले के एडिशनल एस पी पंकज पटेल ने कहा कि घटना में बम जैसी बात होने की किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं मिला है किंतु हमें कुछ ज्वलनशील जैसे पदार्थ होने की सबूत मिले है मौके से बोतल का ढक्कन पाया गया जिससे ज्वलनशील की गंध पाई गई । मामले की गहनता से जांच चल रही है फारेसिंक टीम एवं डॉक्टर की टीम अपना कार्य कर चुकी है मामले में जो भी सच्चाई होगी उसे जल्द ही सामने लाया जाएगा कोरिया पुलिस इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है । उन्होंने यह भी कहा कि अपवाहों को फैलाने का कार्य नहीं करना चाहिए । सच्चाई व सही तथ्य को सामने रखकर लोगो को अपना कार्य करना चाहिए।

बचरापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव का है। यहां एक दामाद ने खाट में सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद युवक ने ससुराल में बम फेंका। बम के धमाके से युवक के ससुर की मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours