सरडी में तीन दिवसीय श्री राम चरित मानस गायन वादन महासम्मेलन का आयोजन 20 से
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के ग्राम सरडी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष हुई श्री राम चरित मानस गायन वादन महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जायेगा। महासम्मेलन सरडी के श्री राधे कृष्ण मंदिर प्रांगण में किया जाना है । कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष दिनेश राजवाड़े ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाली मंडली के लिए 100 पूर्णांक निर्धारित किए गए हैं जिसमें 11 विधाओं में अंक प्रदान किया जाएंगे । जिसमें अनुशासन के लिए 10 अंक, पूजा एवं वंदन के लिए 05, पोशाक 10, स्वर संगम 10, गायन वादन के लिए 15 अंक, भजन के लिए 05, आदर्श वाणी 10, भाषा की शुद्धता 05, प्रासंगिक प्रश्न 10 एवं मानस जिज्ञासा के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो भी महासम्मेलन में हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन करना होगा । महासम्मेलन में प्रतिभागीय मंडलियों के लिए जो नियम रखे गए हैं उसमें प्रवेश शुल्क के तौर पर मानस एवं महिला मंडलियों के लिए 251 एवं बाल मंडलियों के लिए 151 रुपए निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि पंजीयन 15 जनवरी तक किया जा सकता है। इसके बाद इच्छुक मंडलियों मंडी या पंजीयन नहीं कर पाएंगे । महासम्मेलन में श्री राम एवं श्री कृष्ण जी की कोई भी एक भजन प्रस्तुत करना होगा। जिस मंच पर प्रस्तुत करना होगा कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में संरक्षक पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे होंगे एवं सहसंरक्षक के तौर पर विधायक प्रतिनिधि एवं गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष रेवा यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सरपंच सरडी ग्राम के सरपंच आशा लाल चंद एवं जनपद सदस्य धर्मावती राजवाड़े होंगे जबकि महासम्मेलन के लिए महिला प्रबंध समिति भी बनाई गई है।

+ There are no comments
Add yours